सहारनपुर, अगस्त 1 -- देवबंद। लखनौती गांव में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वांछित सास को गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पूर्व पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी कई नामजद गिरफ्तारी से बचने को फरार चल रहे हैं। नागल थानाक्षेत्र के गांव नंदनपुर निवासी वर्षा (33) का विवाह देवबंद क्षेत्र के लखनौती गांव निवासी कमल के साथ हुआ था। बीती 22 जून को वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के चलते उसका शव कमरे में मिला था। मृतका के भाई रविंद्र ने पति कमल, ससुर शादीराम सास नरेशना, देवर विवेक और ननद राधा के खिलाफ दहेज की मांग के चलते गला घोंटकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति कमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने सास...