औरंगाबाद, मार्च 26 -- ओबरा थाना क्षेत्र के मंझियावा गांव में विवाहिता सरस्वती देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त एवं मृतका के ससुर प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि रोहतास जिले के अकोरी गोला थाना क्षेत्र के चंदा बिगहा निवासी मृतका के भाई लवकुश कुमार ने गुरुवार को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी मंझियावा गांव में हुई थी और ससुराल पक्ष के सास, ससुर सहित अन्य लोगों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव को जला दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें एक महिला की मौत की पुष्टि हुई, लेकिन तब तक परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ससुर प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार की बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.