बहू की हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार
मऊ, मई 11 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के बीजपुरा में विगत 30 अप्रैल की गांव के सीवान में मीरा चौहान की हत्याकर फेंकी गई लाश के मामले का खुलाशा करते हुए कोतवाली पुलिस ने महिला के पति अखिलेश चौहान व उसकी सास कौशिल्या देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद किया। महिला की हत्या के मामले के विवेचक प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि बहू के प्रेम प्रसंग से आजिज आकर पति और सास ने मिलकर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी थी। साथ ही फंसाने की नीयत से बहू के प्रेमी के पिता और माता पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। उसके पति और सास का नाम प्रकाश में आने के बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों को उनके घर से रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.