रायबरेली, जुलाई 19 -- सतांव,संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की पति के द्वारा की गई पीट-पीटकर हत्या के मामले में मृतका की सास ने बहू की हत्या करने वाले बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार मृतका की पीएम रिपोर्ट में आई चोट के निशान के बाद केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई। वहीं आरोपी पति को भी पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के पूरे खाले मजरे बथुवा खास गांव निवासी अमरनाथ का उसकी पत्नी रीना के बीच बीते शुक्रवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- कहासुनी के बाद पति ने डंडे से पीटकर मार डाला पति ने बेरहमी से पत्नी रीना पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चोटिल रीना की रात में ही घर के अंदर मौत हो गई थी। शनिवार सुबह पुलिस को रीना की मौत की खबर मिली तो...