वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 13 -- UP News: यूपी के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां काकोरी के इब्राहिमगंज में एक बहू ने सास को दो हफ्ते पहले चाय में जहर (कीटनाशक) देकर मारने की कोशिश की थी। ठंडी होने के कारण सास ने चाय नहीं पी तो उसने फिर रोटी में जहर देकर मारने की साजिश रची। उसकी यह साजिश सफल हो गई। यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी शालिनी ने किया। उधर, कब्र खोदकर निकाले गए सास शांति देवी के शव को पोस्टमार्टम रविवार को किया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही आरोपी शालिनी से अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। शालिनी से पूछताछ में मिली अहम जानकारी के आधार पर पुलिस टीम उसके प्रेमी करन की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस उ...