संवाददाता, अप्रैल 6 -- ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनगुआं में दो दिन से लापता बहू और ससुर के शव रविवार को मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ससुर की लाश जहां पेड़ से लटकी मिली वहीं बहू का शव एक किलोमीटर दूर कुएं में उतराता दिखा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक दोनों की मौत की किसी तरह की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनगुआं निवासी 27 वर्षीय जसोदा पत्नी शेर सिंह उर्फ शेरू सहरिया दो दिन से घर से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इधर रविवार सुबह ससुर 45 वर्षीय रामचरण घर से निकले और फिर वापस नहीं आए। परिजन दोनों की तलाश कर ही रहे थे कि गामीणों को गांव से बाहर एक पेड़ से तौलिए के सहारे रामचरण का शव लटकता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.