कन्नौज, मार्च 26 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के नरायनपुरवा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ही बेटे, बहू और अन्य पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता रामरानी (50) पत्नी रामऔतार का आरोप है कि उसका पुत्र दीपू उर्फ विमल, बहू सुनीता और सुनीता की बहन की पुत्री कंचन आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं, उसकी छोटी बेटी पर भी झूठे आरोप लगाकर उसकी शादी में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, 20 जनवरी को शाम करीब 4 बजे आरोपी घर में घुस आए और लोहे की भुकनी व डंडों से उस पर हमला कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.