बरेली, जून 21 -- फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव में जमीन को लेकर पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में हत्या का मामला शामिल किया है। मृतक डालचंद की पत्नी ने बेटे और बहू के खिलाफ हत्या के आरोप की तहरीर दी है।  फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव के डालचंद्र उर्फ डोरी लाल राठौर (60) फेरी लगाकर ठेले पर मसाले बेचने का काम करते थे। गांव में ही डालचंद्र के पास 12 बीघा जमीन थी। जिसमें से वो चार बीघा कुछ समय पहले बेच चुके थे। 15 जून की सुबह पांच बजे बेटा गोपीचंद और बहू ज्ञान देवी ने डालचंद्र को घर में बंद करके फरसे से हमला कर दिया। खून से लतपथ डालचंद्र जान बचाकर भागने लगे तो बेटे-बहू ने उन्हें आंगन में गिरायदिया। हॉकी से प्रहार कर दोनों हाथ तोड़ दिए। घायल अवस्था में डालचंद को बरेली के निजी अस्पत...