बहू और उसके कथित प्रेमी पर युवक की हत्या के प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज
सासाराम, जून 12 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बनाही गांव में एक युवक को फांसी पर लटकाकर हत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक की मां ने अपनी बहू और उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनाही गांव निवासी गंगा कुंअर ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र विकास सिंह को उसकी पत्नी सोनम देवी तथा उसके कथित प्रेमी शिवम सिंह ने बुधवार की रात नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की और अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।
घटना के बाद के घटनाक्रम आरोप है कि घटना के बाद कथित प्रेमी को मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.