गोरखपुर, मई 12 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भरपही में बहूभोज कार्यक्रम से वापस लौट रहे पिता पुत्र को पीटने के मामले में पुलिस तीन दिन बाद केस दर्ज किया है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली निवासी रोहित मौर्या 8 मई को अपने पिता, भाई के साथ सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही निवासी बहन के घर बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसी रात पिता और दोनों भाई घर जा रहे थे। मनबढ़ों ने तीनों को रास्ते में घेर कर लाठी डंडा, लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में चोट आने से पिता बेहोश हो गए तथा उनके गले की सोने की चेन भी गायब हो गयी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद अमन मौर्य, गणपत मौर्य, रिंकू विश्वकर्मा व अज्ञात दोस्त के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.