रांची, अप्रैल 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बहुबाजार ऑक्सफोर्ड स्कूल के समीप एक अपार्टमेंट में रहने वाली गर्भवती की संदेहस्पद स्थिति में मौत हो गयी। महिला का शव मंगलवार की सुबह उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। विवाहिता पूजा कुमारी अपने पति संतोष सिंह के साथ अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थी। पूजा मूलरूप से पलामू के रडमा चौक के समीप की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि पूजा और संतोष सिंह के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। आशंका जतायी जा रही है कि इसी वजह से आत्महत्या की होगी। पुलिस के मुताबिक, विवाहिता आठ महीने की गर्भवती थी। आत्महत्या की सूचना पर लोअर बाजार थाना की पुलिस अपार्टमेंट पहुंची। पुलिस ने शव को रिम्स पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या की बिंदु पर जांच शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.