मुंगेर, अप्रैल 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर परिषद के दुलारपुर में एक बहु ने अपनी सास को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोग और आस के लोगों की मदद से जख्मी महिला को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी सास का प्राथमिक उपचार किया। इस घटना को लेकर जख्मी दुलारपुर निवासी खरतर मंडल की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि मेरे इकलौते पुत्र सोनू कुमार की पत्नी गुंजन कुमारी मुझे हमेशा घर और जमीन के कागजात अपने नाम करवाने के लिए दबाव डालती रहती है। मैं उसको बोलती हूं कि मेरा एकमात्र पुत्र है मेरे मरने के बाद सारा संपत्ति तो उसी का हो जाएगा लेकिन वह मेरी बात को नहीं मानकर हमेशा मारपीट करती है। रविवार की शाम मेरी बहु ने मुझसे कहा कि मेरे नाम सारी जमीन तथा घर कर दो। जब मैंने इसका ...