प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। यूपी के सरकारी सिस्टम में अल्पसंख्यकों का कल्याण बहुसंख्यकों के हाथ में ही है। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा पीसीएस की पिछली तीन भर्तियों में विज्ञापित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कुल दस पदों में से किसी भी अल्पसंख्यक का चयन नहीं हुआ है। हालांकि इन पदों पर अल्पसंख्यकों के चयन की न तो कोई शर्त है और न ही ऐसी कोई अनिवार्यता ही है। चयन परिणाम के विश्लेषण से साफ है कि 2022 से 2024 तक कुल दस अफसरों का चयन हुआ लेकिन उनमें कोई भी अल्पसंख्यक समाज के नहीं थे। जबकि 2022 में 11, 2023 में एक और 2024 में अल्पसंख्यक वर्ग के आठ अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ था। 2022 में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के केवल एक पर ईडब्ल्यूएस वर्ग की नीलिमा सिंह का चयन हुआ था तो वहीं 2024 में एकमात्र पद पर अनारक्षित वर्ग क...