औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया बर्मा गांव में किसान राकेश महतो और शिवचंद महतो के पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे हजारों रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही गोह से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आग बुझाने में टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...