नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक सीपीयू, एक मॉनिटर, एक कीबोर्ड, एक माउस, विभिन्न कंपनियों के छह फर्जी ऑफर लेटर, तीन मोबाइल और 7600 रुपये बरामद हुए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मथुरा के रहने वाले नरेश ने बिसरख कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ पचास हजार रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित को ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मॉल के समीप मिलने के लिए बुलाया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को इटेड़ा गोलचक्कर के पास से तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान विकास डाबर निवासी हिसार हरियाणा, अरुण कुमार नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.