पटना, फरवरी 2 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों से जनसमस्याओं को सदन में उठाने को कहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें गंभीरता से लेगी और उनका समुचित निदान करेगी। साथ ही हिदायत दी कि बहुमत है तो हल्के में न लें, सदन में जरूर उपस्थित रहें। वे सोमवार को विधानमंडल के विस्तारित भवन में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने एनडीए विधायकों को बजट सत्र को गंभीरता से लेने और कार्यवाही के दौरान सदन में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के जवाब के समय तो सबकी उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। सदन के अंदर सभी सहयोगी दलों के विधायकों की एकजुटता स्पष्ट दिखनी चाहिए। उन्होंने विधायकों को यह भी चेतावनी दी कि बहुमत की सरकार है तो इससे सदन में वे निश्चिंत न हों। इसे हल्के में न लें। सदन के अंदर हर हाल में उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.