हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 2 -- बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के विधायकों को नसीहत दी है। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), भरतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत अन्य घटक दलों के विधायकों से कहा कि भले ही सरकार के पास भारी बहुमत है, लेकिन वे इसे हल्के में ना लें। उन्होंने सत्ताधारी दलों के सदस्यों से सदन में जनता की समस्या उठाने को कहा। साथ ही आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें गंभीरता से लेगी और उनका समुचित निदान करेगी। पटना स्थित बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन में सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि सरकार के जवाब के समय तो सबकी उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। सदन के अंदर सभी सहयोगी दलों के विधायकों की एकजुटता स्पष्ट ...