बहुमंजिली इमारतों में लगी आग पर काबू पाने को नहीं हैं संसाधन
बांका, जून 7 -- बांका। निज प्रतिनिधि। दिल्ली के एक होटल एवं इससे पूर्व मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी आग से हुई जान-माल की हानी से भी सरकार सीख नहीं ले रही है। सरकार की ओर से जिले में अग्निशमन विभाग को बहुमंजिली इमारतों में लगी आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं करा जा सके हैं। ऐसे में यहां भी अन्य शहरों में हो रही अग्नि दुर्घटना की पुर्नावृति हो सकती है। जिले में फरवरी माह के आगाज के साथ ही आगजनी की घटनाएं शुरू हो जाती है। हर साल यहां 100 से अधिक अग्निकांडों में जान-माल की हानी हो रही है। जिस तरह यहां तेजी से शहरीकरण हो रहा है, उसके मुकाबले यहां अग्नि सुरक्षा के संसाधन नहीं बढाए जा रहे हैं। यहां बहुमंजिली इमारतों में लगे आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। अग्निशमन विभाग के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.