बहुभोज समारोह की तैयारी में जुटा टेंट हाउस कर्मी हाईटेंशन तार से झुलसा, गंभीर
महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर बुढ़उआ टोला वार्ड में गुरुवार को एक परिवार में बहुभोज कार्यक्रम की तैयारी में जुटा टेंट कर्मी काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोठीभार थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र सिसवा के सुभाष नगर बुढ़उआ टोला वार्ड स्थित एक परिवार में बहुभोज कार्यक्रम के आयोजन के लिए गुरुवार को टेंट लगाया जा रहा था। इसमे गांधी नगर मोहम्मदापुर वार्ड निवासी आदित्य विश्वकर्मा (20) भी काम में लगा हुआ था। इसी बीच टेंट लगाते समय लोहे की पाइप गांव से होकर टावर के लिए गई हाईटेंशन लाइन के तार को छू गई। इसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.