रांची, जनवरी 23 -- रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बहुबाजार में एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन से धक्का लगने से 13 साल के एलियोन केरकेट्टा जख्मी हो गए। हादसे में घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वाहन से धक्का लगने से किशोर के पैर की हड्डी टूट गई। शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोट आई है। मामले में किशोर के पिता व बहुबाजार के नया टोली निवासी संजय केरकेट्टा की लिखित शिकायत पर वाहन चाक के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.