भदोही, दिसम्बर 14 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कटका एवं कछवा रोड रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 241/1 पर बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडरपास निर्माण का भूमि पूजन रविवार को विधि-विधान से हुआ। बहुप्रतीक्षित अंडरपास का भूमि पूजन उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहनलाल श्रीमाली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विवेक ठाकुर के अथक प्रयासों की सराहना की गई। अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जाम और आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा। इस मौके पर सभाजीत शर्मा, डॉ. श्याम मुरारी शर्मा, विनय सिंह, जितेंद्र तिवारी, नितिन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.