बाराबंकी, मार्च 23 -- रामनगर। दुर्गापुर और आसपास के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। बहुत जल्द ग्रामीणों को हाईवे पर पहंुचने के लिए 12 किमी की दूरी तय करने से निजात मिलने वाली है। ग्रामीणों के लिए बहुप्रतिक्षित दुर्गापुर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पुल पूर्ण रूप से बनने के बाद हाईवे पर पहंुचने के लिए ग्रामीणों को सिर्फ तीन सौ मीटर की दूरी तय करनी होगी। स्थानीय विकास खंड के सरयू नदी किनारे बसी ग्राम पंचायत दुर्गापुर में बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। पुल बन जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। क्योंकि अब उन्हें हाईवे तक पहुंचने के लिए केवल 300 मीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। अभी तक पुल के जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को करीब 10 से 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर हाइवे पर आवागमन करना पड़ता था। किसानों को...