बाराबंकी, मार्च 18 -- रामनगर। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतिक्षित कटका पुल के निर्माण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। यह पुल करीब दो वर्षों से स्वीकृति के अभाव में लटका था। जिससे इस पुल से आने जाने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को गत फरवरी माह में हिन्दुस्तान अखबार में थरथराते कटका पुल पर थमी वाहनों की रफ्तार शीर्षक से प्रमुखता के साथ उठाया गया था। जिसको शासन प्रशासन ने गंभीरता संज्ञान में लेते हुए पुल के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। बुधवार को इसकी मंजूरी मिली तो क्षेत्र के लोगों ने हिन्दुस्तान अखबार के प्रति आभार जताया। बता दें कि इस जर्जर पुल की स्वीकृति दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड- एक के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी लगातार प्रयासरत रहे। उनके प्रयासों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.