रुडकी, अप्रैल 8 -- साबरी गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पचास से अधिक शिकायतें मिली। इनमें से बीस का समाधान मौके पर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने बताया कि शिविर में पानी, शौचालय, राशन कार्ड, नालों की सफाई, मच्छरों के प्रकोप और प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त न मिलने आजदि की शिकायतें मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.