उत्तरकाशी, दिसम्बर 8 -- नौगांव ब्लॉक के तियां गांव में सोमवार को आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन देवराणा पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लाने की मांग की। इस मौके पर ग्रामीणों सकल चंद राणा व रमेश ने कहा कि जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 16 करोड़ 50 लाख की योजना अनियमितता की भेंट चढ़ी। पेयजल योजना के निर्माण न होने से ग्रामीणों को दूर दराज क्षेत्र से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। सोमवार को डीएम शांत आर्य की अध्यक्षता में राइंका कलोगी में बहुद्देशीय शिविर का आयेाजन किया गया। इस मौके पर दूर दराज क्षेत्र से पहुचे ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष अपनी समसयाओं को रखा और उनके निस्तारण की मांग की। ग्रामीण ग्रामीण खजान सिंह ने गैर मुगरसन्ति में सड़क मार्ग की सुरक्षा दीवार गिरने से हुए मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.