देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री के रुप में पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष सफलता से पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को कैंट विधानसभा के जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी।विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में पहुंचे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रपत्र भरवाए गए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समा...