बहुद्देशीय प्रशाल की कराई जा रही सफाई
भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर। टीएमबीयू के बहुद्देशीय प्रशाल में शुक्रवार से सफाई शुरू कराई गई है। केंद्राधीक्षक डॉ. विवेक कुमार हिंद एवं सहायक अधीक्षक डॉ. अजिमुद्दीन की निगरानी में सफाई हो रही है। तीन तल्ला भवन की दीवारों से लेकर छतों तक गंदगी थी। शौचालय को भी दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इस दौरान डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. उमेश तिवारी, डॉ. विपिन त्रिपाठी, डॉ. अतीउर रहमान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बद्रीनाथ झा, डॉ. महेश कुमार, महादेव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.