रांची, मई 3 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में महंगाई के खिलाफ नारा लगा कर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन 2026 में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब नया नारा है-बहुत हुई महंगाई की मार, अब विदा लो मोदी सरकार में।

महंगाई पर चिंता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में खाद्य पदार्थ, ऊर्जा और यात्रा किराया जैसे क्षेत्रों में कीमतें दो से ढाई गुना तक बढ़ गई हैं। कमर्शियल गैस की कीमत 2014 में 950 रुपये थी, जो अब 2000 रुपये के पार पहुंच गई है। इससे होटल और कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि पेट्रोल और ...