नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता के दूसरे चरण के पहले ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान के साथ हुआ युद्धविराम टूटता है, तो फिर ईरान के ऊपर बहुत सारे बम गिरने लगेंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचने वाला है। पहले इस वार्ता के लिए मना कर रहे ईरान के प्रतिनिधियों ने भी इस पर सहमति जताई है। बता दें, ईरान और अमेरिका की सीजफायर की डेडलाइन 22 अप्रैल को खत्म हो रही है। रविवार को पीबीसी न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी बात रखी। ट्रंप से पूछा गया कि अगर मंगलवार को सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने तक शांति समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका क्या करेगा? इसका जबाव देते हुए ट्रंप ने कहा, "तब बहुत सारे बम गिरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.