करौली, जून 10 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया तीखे हमलों के कुछ दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि उनका व्यक्तिगत झगड़ा किसी से नहीं है, और वह बहुत संभलकर बोलते हैं, क्योंकि मुंह से एक बार जो बात निकल जाती है, तो वह वापस नहीं आती। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने साथ काम करने वाले सभी नेताओं का सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे। पायलट ने यह बात करौली के सकरघटा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए और किसी का नाम लिए बिना कही। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक जीवन और राजनीति में अनुशासन, संयम और धैर्य के महत्व पर भी जोर दिया। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा...