नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- दफ्तर में काम के ब्रेक लेना कई बार जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह ना सिर्फ कर्मचारी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे कार्य में उत्पादकता भी बढ़ती है। कई देशों में ब्रेक को लेकर नियम भी बनाए गए हैं और कंपनी इसके लिए मना नहीं सकती। हालांकि हाल ही में जरूरत से ज्यादा ब्रेक लेना चीन के एक शख्स को भारी पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक शख्स के लंबे टॉयलेट ब्रेक से तंग आकर कंपनी ने उसे नौकरी से ही निकाल दिया। मामला पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत का है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स को बार-बार और लंबे टॉयलेट ब्रेक लेने की वजह से नौकरी से निकाला गया है। कंपनी के मुताबिक वह कभी-कभी एक घंटे से भी ज्यादा का टॉयलेट ब्रेक लेता था। कंपनी ने यह भी बताया कि उसने पिछले साल अप्रैल और मई के ...