वॉशिंगटन, मार्च 31 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने कहाकि ईरान युद्ध बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। यह अपने अंत के करीब है। साथ ही उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट पर भी बयान दे दिया। ट्रंप ने कहाकि एक बार जब अमेरिकी सेना वहां से हट जाएगी तो होर्मुज अपने आप खुल जाएगी। मंगलवार को न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहाकि अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान को तबाह कर रहा था। लेकिन ज्यादा देर तक नहीं चलेगा। हम उनकी क्षमता खत्म कर देंगेअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहाकि हम वहां बहुत लंबे समय तक नहीं रहने वाले हैं। हम अभी उनके ऊपर पूरी तरह से हमला कर रहे हैं। यह पूरी तरह से विनाशकारी है। लेकिन हमें उनकी बची-खुची हमलावर क्षमता को भी खत्म करने के लिए और काम करना है। होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप ने कहा...