नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी और उसके कद्दावर नेता राघव चड्ढा के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत हैं। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। यही नहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनकी वफादारी पर सवाल उठाए हैं। वहीं राघव चड्ढा ने एक पोस्ट में कहा है कि वह हर झृठ का पर्दाफाश करेंगे। इस खींचतान पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अपनी ही पार्टी के तेज तर्रार नेताओं से डरते हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाने पर कहा कि यह आम आदमी पार्टी का फैसला है। आम आदमी पार्टी को बदलाव का हक है लेकिन राज्य सभा सचिवालय को यह लिखा जाना कि राघव चड्ढा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.