नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Raghav chadha and AAP Controversy: आम आदमी पार्टी और उसके कद्दावर नेता राघव चड्ढा के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत हैं। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। यही नहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनकी वफादारी पर सवाल उठाए हैं। वहीं राघव चड्ढा ने एक पोस्ट में कहा है कि वह हर झृठ का पर्दाफाश करेंगे। इस खींचतान पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अपनी ही पार्टी के तेज तर्रार नेताओं से डरते हैं।बोलने की अनुमति नहीं देने की मांग अलोकतांत्रिक दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाने पर कहा कि यह आम आदमी पार्टी का फैसला है। आम आदमी पार्टी को बदलाव का ह...