नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में चलाए गए ऑपरेशन ब्लू स्टार को एक गलत फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान पर इस तरह से फौज को भेजकर ऑपरेशन चलाना बेहद गलत था और इसकी कीमत इंदिरा गांधी को जान देकर चुकानी पड़ी। पत्रकार हरिंदर बावेजा की किताब 'दे विल शूट यू मैडम' पर चर्चा के दौरान पी चिदंबरम ने यह बात कही है। बावेजा ने अपनी किताब में लिखा था कि इंदिरा गांधी को ऑपरेशन ब्लू स्टार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। पी चिदंबरम से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने भी इसपर सहमति जताई। पी चिदंबरम ने बावेजा से पूछा, मैं किसी सेना के अधिकारी का अपमान नहीं करता लेकिन जिस तरह से ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया वह बेहद गलत था। सेना को बाहर रखकर भी स्वर्ण मंदिर को खालिस्तानियों से मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.