कांठ, मई 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद जिले में टैक्सी चालक ने भाई को कॉल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले टैक्सी चालक ने भाई से फोन पर कहा था, बहुत टेंशन में हूं...आखिरी बार बात हो रही है। इसके बाद फोन काटकर तमंचे से खुद को गोली को गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। थाना कांठ के गांव मुख्त्यारपुर निवासी जीशान(25) अपने बड़े भाई अजीम के साथ टैक्सी चलाता था। माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है, जिसके बाद जीशान भाई के परिवार के साथ ही रहता था। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अजीम टैक्सी क...