नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 की तीसरी हार का सामना गुरुवार, 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों करना पड़ा। केकेआर की यह 4 मैचों में तीसरी हार है, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। 182 रनों को डिफेंड करते हुए एक समय पर कोलकाता ने लखनऊ के 7 विकेट 128 के स्कोर पर चटका दिए थे, इसके बावजूद वह जीत दर्ज नहीं कर पाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेली, उनका जवाब किसी केकेआर के गेंदबाज के पास नहीं था। लखनऊ ने यह मैच 3 विकेट से जीता। इस जीते हुए मैच को हारने के बावजूद अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, जिस तरह वह खेले। यह भी पढ़ें- KKR vs LSG मैच के आखिरी 3 ओवर का रोमांच; मुकुल चौधरी ने कैसे पल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.