बहुत खराब श्रेणी में पहुंची सात इलाकों की हवा
नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हवा की रफ्तार कम होने से दिल्ली के लोगों को एक बार फिर से प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। रविवार को दिल्ली के सात इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। अगले दो दिनों में इसमें हल्का सुधार होने की संभावना है। मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली के लोगों को इस बार सर्दी के मौसम में पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा था। लेकिन, गर्म मौसम की शुरुआत के साथ ही हवा की गति बढ़ी और प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई थी। अब एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले शनिवार को यह सूचकांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.