नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर पहले से बढ़ गया है। मंगलवार को दस इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर पहुंच गया। यानी इन जगहों की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। अगले दो दिनों के भीतर इसमें हल्का सुधार होने की संभावना है। इस बार मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से सामान्य से ज्यादा प्रदूषण का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण उत्सर्जित करने वाले कारक तो पहले की तरह ही बने हुए हैं, लेकिन मौसम के जो कारक प्रदूषक कणों को बहाकर दूर ले जाते हैं या प्रदूषक कणों का विसर्जन तेज करते हैं, वे कारक कम सक्रिय है। इसके चलते प्रदूषण ज्यादा देर तक हवा में मौजूद रहता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 265 ...