नई दिल्ली, मई 17 -- इडली-डोसा बैटर का फर्मेंट होना बहुत जरूरी है। अगर ये फर्मेंट नहीं होंगे तो इड़ली या डोसा अच्छे से नहीं बनेगा। लेकिन गर्मियों के मौसम में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया तेजी से होती है और कई बार ये इतना खट्टा हो जाता है कि खाने में अच्छा स्वाद भी नहीं आता। ऐसे में इसका इस्तेमाल दूसरे चीजों में कर सकते हैं। दरअसल, खमीर उठे हुए बैटर का इस्तेमाल सिर्फ कुकिंग में ही नहीं, बल्कि घर की सफाई में भी किया जा सकता है। खमीर उठने के कारण बैटर में लैक्टिक एसिड और प्राकृतिक एसिड्स बन जाते हैं, जो जिद्दी दागों और मैल को काटने में बहुत मददगार होते हैं। एक महिला ने इस बैटर का इस्तेमाल करके अपनी किचन सिंक को भी चमकाया जानिए कैसे और इसके अलावा किन चीजों की सफाई कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- किचन साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए क्या चा...