हापुड़, जुलाई 11 -- हापुड़। शुक्रवार को बहुजन सशक्तिकरण संघ के पदाधिकारियों ने मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। इस मामले में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कविता मीणा को सौंपा हैं। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों द्वारा अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने अनावश्यक और असंगत बल का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- ललिता गौतम हत्याकांड: थप्पड़ कांड में मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किए केस, डीजीपी से मांगा जवाबसरकारी कार्रवाई की मांग उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केपी सिंह एडवोकेट ने बताया कि मेरठ में दलित छात्...