बिहारशरीफ, मार्च 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आनंद पथ ब्लॉक चौक के पास अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की 92वीं जयंती मनायी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि वे महान समाजसुधारक थे। मौके पर एल्बम डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान, उमेश पंडित, संदीप कुमार, अर्जक संघ के जिला संयोजन कमलेश कुमार, सादिक अजहर, महेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश पंडित, असगर भारती, शैलेंद्र कुमार, शिव कुमार, श्याम सुंदर पंडित, लालती देवी, चंदन कुमार व अन्य ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी व दीर्घायु होने की मंगील कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...