प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी 15 मार्च को बहुजन नायक कांशीराम की जयंती 'बहुजन समाज दिवस' के रूप में मनाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले की गंगापार, यमुनापार तथा नगर इकाइयों की ओर से बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि गंगापार के फूलपुर, यमुनापार के करछना क्षेत्र के बेंदो तथा नगर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मुंडेरा स्थित अतिथि गृह में जयंती कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में विचार गोष्ठियां आयोजित कर कांशीराम के विचारों और सिद्धांतों पर चर्चा की जाएगी तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को हुई तैय...