बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- गढ़हरा(बरौनी)। बहुजन नायक कांशीराम की पुण्य तिथि के मौके पर 9 अक्टूबर, 2026 को बड़ी संख्या में लोगों को पटना चलने का आह्वान किया। बुधवार को गढ़हरा में आयोजित बैठक में बहुजन पार्टी के लोक सभा प्रभारी अनिल रजक ने बल दिया। लोगों ने भगवान गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर को नमन किया। वहीं बहुजन समाज पार्टी जिला युनिट बेगूसराय की ओर से अनिल रजक और पुकेश कुमार को बेगूसराय जिला का लोकसभा प्रभारी बनाये जाने पर अखिल भारतीय धोबी महा समाज की ओर से बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती व केन्द्रीय प्रभारी डॉ. लाल जी मेंघाकर को लोगों ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ जाएंगे बसपा कार्यकर्ता मौके पर पूजा राय, शाति देवी, पंकज यादव,रंजीत मल्लिक, कमांडो रामरत्न, पूर्व सरपंच नरेश निषाद ...