बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता बच्चों के यौन शोषण के मामले में जेल में सजायाफ्ता जेई रामभवन की शुक्रवार को पाक्सो एक्ट की अदालत में पेशी हुई। आईटी एक्ट एवं संगठित होकर साजिश कर अपराध करने के मामले में जेई रामभवन को पेश किया। इसी मामले में दिल्ली के जेई मो.आकिफ की भी पेशी होनी थी, लेकिन उनके अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र देकर उसके आने में असमर्थता जाहिर की। सीबीआई के साथ आए कैनरा बैंक के अधिकारी मनोज सिंह गौतम के बयान कराए गए। सुनवाई की अब अगली तारीख 24 मार्च को लगाई है।चित्रकूट जनपद में तैनात रहे सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को नाबालिगों के यौन शोषण व अश्लील वीडियो बेचने के मामले में 20 फरवरी को विशेष न्यायालय पाक्सो ने फांसी की सजा सुनाई थी। इस समय दोनों पति-पत्नी मंडल कारागार में निरुद्ध हैं। इस मामले के अल...