बांदा, मार्च 9 -- बांदा, संवाददाता। बहुचर्चित बच्चों के यौन शोषण के दोषी जेई रामभवन को सोमवार को गोपनीय ढंग से पाक्सो एक्ट न्यायालय में पेश किया गया। सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए आईटी एक्ट के मामले में आरोपी दिल्ली के जेई आकिब के अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी लगाने और सीबीआई के वकील व अधिकारियों के न पहुंचने की वजह से सुनवाई की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 13 मार्च को जेई रामभवन व आकिब की पेशी होगी और गवाहों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बहुचर्चित बच्चों के यौन शोषण के मामले में दोषी सिंचाई विभाग के जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को पाक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने 20 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई थी। इस समय जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती मंडल कारागार बांदा में निरूद्ध हैं। दोषी जेई के खिलाफ इसके अलावा अन्य छह मामले विचाराधीन हैं। आईटी एक्ट व संगठित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.