कन्नौज, जनवरी 22 -- कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मां-बेटी दुष्कर्म व हत्याकांड में तीन साल से जिला जेल में निरुद्ध अभियुक्त योगेश उर्फ पंगा को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अपर जिला जज हरेंद्र नाथ ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को संदेह से परे सिद्ध न मानते हुए अभियुक्त को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। 30 नवंबर 2022 को तालग्राम क्षेत्र के एक गांव में मां और बेटी की हत्या की वारदात सामने आई थी। मामले में पुलिस ने 2 दिसंबर 2022 को योगेश उर्फ पंगा को कथित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दिखाया था और दावा किया गया था कि उसके पैर में गोली लगी है। इस मामले में अभियुक्त योगेश के विरुद्ध कुल तीन आपराधिक मामलों में आरोप पत्र दाखिल किए गए, जिनकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह एवं जयप्रकाश शर्मा द्वारा की गई थी। म...