बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- बहुचर्चित चंचला हत्याकांड में कुर्की के डर से आरोपी पिता ने किया सरेंडर घर की कुर्की करने पहुंची पुलिस तो आरोपी ने कर दिया आत्मसमर्पण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला था गला दबाकर हत्या का राज

नया मोड़ शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बहुचर्चित चंचला हत्याकांड (ऑनर किलिंग) में रविवार को उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब फरार चल रहे आरोपी पिता ने पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया। सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जब कमासी गांव स्थित आरोपी के घर कुर्की-जब्ती के लिए पहुंची, तो मुख्य आरोपी बचनदेव चौहान (मृतका का पिता) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मां और भाई की गिरफ्तारी शिक्षिका मां निलंबित, भाई की तलाश जारी: ऑनर किलिंग मामले में मृतका की मा...