हाथरस, अगस्त 12 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। तीन साले पुराने बहुचर्चित एसी मिस्त्री हत्याकांड में मंगलवार को अपर न्यायाधीश कोर्ट संख्या छह ने पांच अभियुक्तों ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर अर्थदण्ड लगाया है। अर्थदण्ड जमा न करने पर पांचों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला पांच जुलाई 2023 का है। शहर के गणेश सिटी निवासी संजय प्रापर्टी का काम करता था। साथ ही उसकी मुरसान गेट स्थित माहौर गेस्ट हाउस के पास एसी रिपेयरिंग की दुकान थी। संजय मूल रूप से इगलास क्षेत्र के गांव साथिनी का रहने वाला था। 5 जुलाई 2023 को दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद संजय के भाई मनोज ने बाइक सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर हत्याकांड के पीछे शामिल आरोपियों का पता ...