सहारनपुर, अगस्त 5 -- सावन में कांवड़ यात्रा के बीच सरसावा में बुधवार को एक अनोखी तस्वीर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। चंडीगढ़ का एक परिवार अपनी बुजुर्ग मां पार्वती को पालकीनुमा श्रवण कांवड़ में बैठाकर पैदल यात्रा कर रहा है। सबसे खास बात यह रही कि बेटा राजकुमार ही नहीं, बल्कि बहुएं पूजा और केतकी भी सास को कंधों पर उठाकर यात्रा में बराबर की सहभागी बनीं। उनके साथ पोता आकाश तथा नाती महेश और सुनीता भी कंधा दे रहे हैं। हरिद्वार में गंगा स्नान और गंगाजल भरने के बाद शुरू हुई यह यात्रा पांच दिन बाद बुधवार शाम करीब सात बजे सरसावा पहुंची, जहां इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- परिवार की सुख-शांति के लिए कांवड़ उठा रही महिलाएं श्रद्धालुओं ने परिवार की सेवा भावना, संस्कार और एकजुटता की सराहना की। परिवार का कहना है कि माता-पित...